फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Idol installed with worship

मूर्ति स्थापना के साथ हुई विधि विधान से पूजा अर्चना

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Idol installed with worship
पंचशील काली मंदिर में रविवार को विधिविधान से शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान आयोजित हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने आहूतियां डालीं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गंगनहर किनारे स्थित पंचशील काली मंदिर में समिति की ओर से शनिवार को शिव परिवार की खंडित मूर्तियों का विसर्जन करने के बाद नई मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। रविवार को आचार्य पंडित ओम वैदिक ने पंडितों के साथ शिव मंदिर में विधिविधान से मूर्तियों को प्रतिष्ठापित कराया। मूर्तियों के पूजन के बाद हवन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण के कार्यों का लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। मौके पर मंदिर समिति से जुड़े राजपाल त्यागी, अरविंद कश्यप, अरविंद गौतम एडवोकेट, रामगोपाल कंसल, संजय कश्यप, वीरेंद्र गुप्ता पार्षद, नितिन शर्मा, शशांक गुप्ता, नीतीश सैनी, आशीष सैनी, धर्मवीर शर्मा, मुनेश पाल, बृजेश त्यागी, संजीव त्यागी, डॉ. टेक वल्लभ, कुंवर नागेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन
रुड़की। श्री श्याम सेवा मंडल लालकुर्ती की ओर से चल रहे सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ईश्वर से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। हर व्यक्ति को ईश्वर की भक्ति में समय देना चाहिए। अब रुड़की में बाबा श्याम के भक्त लालकुर्ती आकर उनके दर्शनों का लाभ ले पाएंगे। इस अवसर पर संजय गुप्ता, रतन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय बंसल, सुमित अग्रवाल, शिवकुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश, प्रमोद बंसल, उमेश महावर, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed