फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   I am not the former, have sacked cm : Harish Rawat

मैं भूतपूर्व नहीं, बर्खास्त सीएम हूं : हरीश रावत 

Sun, 03 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 03 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
I am not the former, have sacked cm : Harish Rawat
कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा

बहुमत साबित करने से पहले प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कोई बताए उनका गुनाह क्या है। उन्होंने कहा कि ‘मैं भूतपूर्व मुख्यमंत्री नहीं बल्कि बर्खास्त सीएम हूं। मुझे आवाम ने नहीं हटाया बल्कि मियां मोदी ने मेरा सिर काटा है’। उन्होंने कहा कि केंद्र को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि राज्य तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने किसी के खाते में 15-15 लाख नहीं डलवाए लेकिन कुछ लोगों को 25-25 करोड़ जरूर दे दिए हैं। 
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे रुड़की स्थित सती मोहल्ला में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिविल लाइंस डाकघर से नगर निगम होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पदयात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ चले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गुनाह केवल इतना था कि मैं प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहा था। जिस बजट को केंद्र ने एक अध्यादेश के तहत समाप्त कर दिया। उस बजट में गरीब का सपना संजोया गया था। रुड़की में गंगनहर को वाटर स्पोर्ट्स वेन्यू में तब्दील कर वर्ष 2018 में राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।


उत्तरप्रदेश से एमओयू साइन कर रुड़की से मोहम्मदपुर तक आस्था पथ का निर्माण, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए मेट्रो की योजना और सिविल लाइंस के लोगों को उनकी जमीनों के मालिकाना हक जैसी योजनाएं तैयार की गई थी। लेकिन केंद्र ने योजनाओं को लिखते-लिखते मेरे हाथ से कलम छीन लिया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि क्या केंद्र की हुकूमत यह तय करेगी प्रदेश में कौन सत्ता चलाएगा। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राजेश रस्तोगी, मनोहर लाल शर्मा, मेयर यशपाल राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed