फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband was already married the truth came out in front of the wife after eight years Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: आठ साल से जिस पति के साथ रह रही थी महिला, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश, जानें पूरा मामला

Fri, 20 Sep 2024 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

आठ साल बाद पत्नी के सामने पति की सच्चाई आई, लेकिन पति गलती मानने के बजाय उल्टा पत्नी पर ही बरस पड़ा।

विज्ञापन
Husband was already married the truth came out in front of the wife after eight years Roorkee Uttarakhand news
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ साल महिला जिस पति के साथ रही वह पहले से ही शादीशुदा होगा, इसका जरा इल्म भी पत्नी को नहीं था। पति की सच्चाई पता चली तो महिला ने इसका विरोध किया। इसपर पति ने मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकालकर ताला जड़ दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसका पति मेहनत-मजदूरी करता है। वह पति और बच्चों के साथ पिछले आठ साल से खुशी से अपना जीवनयापन कर रही थी। कुछ दिन पहले उसे एक रिश्तेदार ने बताया कि उसके पति को उसने पास के ही एक गांव निवासी महिला के घर अक्सर आता-जाता देखा है।
विज्ञापन


इस पर पत्नी को पति पर शक हुआ कि उसके महिला से संबंध हैं। इस पर उसने पति पर नजर रखनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने पति को महिला के घर पर पकड़ लिया और उसके बारे में जानकारी ली। इस बीच पता चला कि उससे शादी करने से पहले ही पति शादीशुदा था। जिस महिला के घर पति मिलने आता था वह उसकी पहली पत्नी है और उससे भी दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक घोड़ा-खच्चर से सामान ढुलान का भाड़ा 500 से 1000 रुपये, हाईवे भी नहीं ठीक

महिला ने आरोप लगाया कि उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी और घर पर ताला लगाकर उसे बच्चों सहित बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस से घर का ताला खुलवाने की गुहार लगाई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर घर का ताला खोलने के लिए बोला गया है। साथ ही मारपीट करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed