फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband reached police post after killing wife

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Husband reached police post after killing wife
लक्सर/खानपुर (रुड़की)। कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति पहले मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में खुद रायसी पुलिस चौकी पहुंचकर गिरफ्तारी दे दी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कलां निवासी अर्जुन ने लगभग छह महीने पहले ऐथल गांव निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे नीतू और अर्जुन घर पर ही थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्साए अर्जुन ने तमंचे से पत्नी पर गोली चला दी। गोली सीधे नीतू के सीने पर जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लक्सर सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान और रायसी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता रविंद्र भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, फरारी के बाद आरोपी सीधे रायसी पुलिस चौकी पहुंचा और गिरफ्तारी दी। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
...तो अवैध संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने कुछ ऐसी ही बातों की दी जानकारी
अक्सर दोनों में होता था विवाद, पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पति ने कई राज खोले हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते उसने गुस्से में गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी पर शक ने अर्जुन का परिवार भी बर्बाद कर दिया। पलभर में उसका हंसता-खेलता परिवार गमों में डूब गया। जिस पर अर्जुन को कभी खुद से अधिक विश्वास था और जिसके साथ उसने जीने-मरने की कसमें खाकर सात फेरे लिए थे, उसी पत्नी पर अर्जुन शक करने लगा था। अर्जुन को शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे से बातचीत करती है। इसे लेकर उसका अक्सर पत्नी के साथ विवाद होने लगा। शक को लेकर उसकी पत्नी ने कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। इसी शक से अर्जुन के सिर पर गुस्सा सवार हो गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। कुछ ही ऐसी ही बातें अर्जुन ने पुलिस पूछताछ में बताई हैं। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि अर्जुन ने पूछताछ में पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने का शक होने की बात बताई है। इसकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अर्जुन तमंचा कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed