{"_id":"5d9cdb498ebc3e93a629b197","slug":"husband-gave-three-divorces-roorkee-news-drn3222001175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज
विज्ञापन
तील तलाक
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विवाहिता ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत निवासी आएशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उनकी शादी रियाजुद्दीन निवासी सती मोहल्ला से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट करता था। आरोप है कि कई बार मायके वालों ने पति को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दहेज की मांग करते हुए मारपीट करता रहा। कुछ दिन पहले पति ने मारपीट कर आएशा घर से निकाल दिया। इस बीच वह विवाहिता के मायके पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।