{"_id":"6134fe7d8ebc3e144e5ccca1","slug":"husband-caught-with-girlfriend-created-a-ruckus-roorkee-news-drn3895214156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को प्रेमिका संग दबोचा, पत्नी कोतवाली में धरने पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को प्रेमिका संग दबोचा, पत्नी कोतवाली में धरने पर बैठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ घूमते हुए पकड़ लिया। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और उसने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति को कोतवाली ले आई और हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद महिला परिजनों के साथ कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत परिजनों के साथ घर भेजा।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला के पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह महिला के पति ने किसी काम से घर से बाहर जाने की बात कही। इस पर पत्नी को शक हुआ तो उसने पीछा किया। कुछ देर बाद महिला ने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां पीछे-पीछे महिला अपने परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंच गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। साथ ही वह कोतवाली के गेट के बाहर परिजनों संग धरने पर बैठ गई। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिला परिजनों के साथ घर चली गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला के पति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।