{"_id":"5d4486108ebc3e6cb20d0d5f","slug":"husband-arrested-for-murder-of-wife-roorkee-news-drn3150680117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पांच दिन पहले महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या करने की बात भी कबूल ली है। मृतका के भाई ने अपने जीजा और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
भगवानपुर पुलिस ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर निवासी एक महिला सुदेश की पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने महिला के शव को मकान के कुंडे से लटका हुआ पाया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसी बीच मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपने जीजा और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तबसे पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। पीएम रिपोर्ट में आया कि महिला की मौत लगा दबाने से हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को तलाश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति प्रवीण सैनी को गांव के पास ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी पति ने पूछताछ में कबूला कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। घरेलू क्लेश में उसने पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने शव को छत के कुंडे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।