{"_id":"62c9c02c1fe6c328f171d9c1","slug":"hunger-strike-will-be-held-for-not-buying-the-last-funeral-vehicle-roorkee-news-drn41677785","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम शव यात्रा वाहन नहीं खरीदने पर भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम शव यात्रा वाहन नहीं खरीदने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद नरेंद्र शर्मा ने सोमवार तक अंतिम शव यात्रा वाहन नहीं खरीदने पर एक दिवसीय प्रदर्शन की चेतावनी दी है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर कांवड़ यात्रा के बाद 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है।
शनिवार को पत्रकारवार्ता में वार्ड नंबर तीन मोहल्ला मानक चौक के सभासद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह बोर्ड गठन के समय से ही पालिका में अंतिम शव यात्रा वाहन खरीदने का प्रस्ताव रखते आ रहे हैं। बोर्ड बैठक में उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास भी किया गया है। करीब तीन वर्षों का समय बीतने के बाद भी पालिका अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे आहत होकर उन्होंने भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह नगर पालिका कार्यालय में धरना भी देंगे। वहीं, अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि अन्य नगर पालिकाओं की इस संबंध में क्या व्यवस्था है, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही धन की उपलब्धता भी देखी जाएगी। यदि बोर्ड में प्रस्ताव पास है तो उसका अनुपालन किया जाएगा।