फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Huge crowd gathered at the border on the second day of the weekend

वीकेंड के दूसरे दिन भी बॉर्डर उमड़ी भीड़

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered at the border on the second day of the weekend
बाहर से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद राज्य की ओर रुख कर रहे सैलानियों को रोकना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वीकेंड पर दूसरे दिन करीब नौ हजार लोगों ने नारसन बॉर्डर पार किया। चिंताजनक यह है कि इनमें से मात्र 1620 लोगों की ही कोरोना जांच हो पाई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही वीकेंड पर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के लोग देवभूमि का रुख करते हैं। शनिवार और रविवार को बॉर्डर पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह वीकेंड के मुकाबले इस सप्ताह दोगुने से ज्यादा लोग उत्तराखंड पहुंचे हैं। जांच प्रभारी शुभाष शर्मा ने बताया कि शनिवार को जहां बॉर्डर पर 8240 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे वहीं रविवार को 8800 रजिस्ट्रेशन हुए। इन सभी को प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं, रविवार को बॉर्डर पर पहुंचे लोगों में से 1620 लोगों की ही जांच हो पाई जबकि दो हजार लोग कोरोना की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। ऐसे में करीब चार हजार लोगों को बिना जांच के ही प्रवेश मिला है। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को बॉर्डर प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed