फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hrithik and Annu got first place in Rata race

र्राटा दौड़ में रितिक और अन्नू ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 25 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hrithik and Annu got first place in Rata race
मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का एसडीएम ने शुभारंभ किया। सोमवार को आयोजित इवेंट में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। एसडीएम वैभव गुप्ता और बीडीओ पवन सैनी ने युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम, योगेश द्वितीय और निशू तृतीय रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अन्नू प्रथम, रिमझिम द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, विनीत द्वितीय और मोहित तृतीय, अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ रिमझिम प्रथम, प्रीति द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-17 बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में मनदीप, प्रिंस कुमार और अनुज, अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रश्मि, अन्नू और बबली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अंडर-21 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष, विशाल और अजय कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-21 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहित, अर्जुन और रोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, कोच सेठपाल सिंह, एबीडीओ जगवेंद्र राणा, अरविंद सिंह, मांगेराम मौर्य, शीशराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed