फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   how did swimmer drownd, coach asked

आखिर तैराक कैसे खा गई मात

Fri, 02 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 02 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकायन के दौरान राजशिखा की गंगनहर में डूबकर हुई मौत से दल में शामिल सभी छात्र-छात्राएं हैरान और दु:खी हैं। बेहद अच्छी कैनोइंग और तैराक होने के बावजूद वह गंगनहर में डूब गई। इस पर सभी सवाल उठा रहे हैं। 
पंजाब विवि से छात्र-छात्राओं के दल के साथ आए कोच दीपक कुमार ने बताया कि राजशिखा मलिक बहुत अच्छी कैनोइंग करती थी। कैनोइंग करने वाले को स्वीमिंग अनिवार्य रूप से सिखाई जाती है। राजशिखा को इसमें भी महारत हासिल थी। पिछले एक माह से उनका दल रुड़की आया हुआ है। प्रतिदिन वह प्रैक्टिस कर रहा था। इससे राजशिखा की स्वीमिंग और कैनोइंग बहुत अच्छी हो गई थी। कैनोइंग के दौरान वह कैसे गिरी और तैरना जानते हुए भी कैसे डूबी इस बात को लेकर सभी हैरान हैं। माना यह भी जा रहा है कि शायद किसी कारण से राजशिखा को चक्कर आदि आया होगा। जिसके कारण वह बोट से गंगनहर में गिर गई होगी। कैनोइंग से थकान होने पर वह तैर नहीं पाई होगी और डूब गई होगी।
विज्ञापन


क्लब तो खोल दिया, सुरक्षा पर कौन देगा ध्यान
पुरानी गंगनहर में जिस तरह से कैनोइंग करते हुए राजशिखा की मौत हुई है। उसमें कैनोइंग सिखा रहे क्लब की लापरवाही साफतौर से सामने आई है। कैनोइंग की प्रैक्टिस करते समय दल के साथ कोई भी रेस्क्यू बोट नहीं थी। यदि बोट और उसके साथ टीम होती तो शायद राजशिखा को बचा लिया जाता। टीम के कोच दीपक कुमार का कहना है रेस्क्यू बोट होनी चाहिए थी। लेकिन यहां कोई रेस्क्यू टीम तक नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंग डैम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो रही थी प्रैक्टिस
पांच सितंबर से हिमाचल प्रदेश स्थित पौंग डैम में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कैनोइंग चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए ही प्रैक्टिस के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी से 40 छात्र-छात्राओं का दल रुड़की आया हुआ था। टीम के कोच दीपक कुमार ने बताया कि राज शिखा मलिक इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित थी। लेकिन प्रतिभाग करने से पहले उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed