फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hotel operator cheated of Rs 1.35 lakh

Roorkee News: होटल संचालक से 1.35 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 22 Dec 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator cheated of Rs 1.35 lakh
दो लोगों ने एक युवक से होटल के किराये के नाम पर 1.35 लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि एडवांस में तीन महीने का किराया लेकर बिजली का बकाया बिल भी अदा करने की बात कही गई। आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली को साकिब मलिक निवासी तेल्लीवाला ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को सोलानी पुल के पास स्थित एक होटल को 45 हजार रुपये प्रति माह के किराये से लीज पर लिया था। इसके बाद उन्होंने होटल का संचालन शुरू कर दिया था। इस बीच बकाया बिजली का बिल भी अदा करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन




आरोप है कि अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का भी किराया वह जमा कर चुके हैं। पीड़ित के मुताबिक 26 सितंबर को होटल के मालिक ने आकर किराया मांगा तो उन्हें सारी बात बताई गई। आरोप है कि जिन दो आरोपियों से उन्होंने लीज पर होटल लिया है उन्होंने मालिक को किराया ही नहीं दिया। इसके बाद होटल पर ताला लगा दिया गया। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed