{"_id":"624474aac2f1a42b1556f747","slug":"honored-those-who-made-the-festival-of-democracy-a-success-roorkee-news-drn4077407131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में भूमिका निभाने पर किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में भूमिका निभाने पर किए गए सम्मानित
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए ग्राउंड लेवल के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
बुग्गावाला के बुधवाशहीद स्थित महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों व स्वयंसेवियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. घनश्याम गुप्ता की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बुग्गावाला क्षेत्र के बनाए गए नौ मतदान केंद्रों पर महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के 40 छात्र-छात्राओं को तैनात किया गया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सेक्टर अधिकारी ममता सिंह को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवियों की देखरेख के लिए कालेज के प्रोफेसर डा. यश वर्द्धन चौहान व बूथ लेवल पर प्रशंसनीय कार्य करने पर बीएलओ कविता देवी, निशा कौर, जीत सिंह, पुष्पा देवी, रीना देवी, सोनिया पाल, अनिल कुमार, सरला चौहान व सरोज देवी को सम्मानित किया गया। गांव के पूर्व प्रधान संजय सैनी ने बूथ लेवल अधिकारी व स्वयंसेवियों को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन व रात में सोने की व्यवस्था के लिए मिथिलेश, निर्मला, निरमा, गुड्डी, सुमन, बाला, समेत डेढ़ दर्जन भोजन माताओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया। स्वयंसेवियों में निधि, प्रिया, ओमकार, स्वाति, अभिषेक, सौरभ, मोहित, सबिया, विशाल, एकता, प्रियंका, परमजीत, कवरजीत, तेजपाल, पूजा, अनिकेत, हरप्रीत, सुनील, विनित आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षणक ममता सिंह, प्राचार्य रोमा, शमा रानी, आदित्य चौहान, वैशाली चौहान आदि मौजूद रहे।