फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Holi Festival charmed by hymns

होली मिलन समारोह में भजनों ने किया मंत्रमुग्ध

Sat, 19 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 19 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival charmed by hymns
होली मिलन समारोह में नाचतीं महिलाएं

नेहरू स्टेडियम रुड़की में शनिवार को शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर निगम मेयर यशपाल राणा एवं पार्षद श्रेष्ठा राणा ने किया। 

विज्ञापन


होली मिलन में विपिन भारद्वाज महाराज अपनी मधुर आवाज से भजनों की ऐसी छटा बिखेरी की हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने होली पर एक जबरदस्त कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण राधा की होली का मंचन किया। कलाकारों ने होली के अनेक गीतों पर बेहद आकर्षक नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सभी ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर विजेंद्र वर्मा, आशा यादव, रीशू राणा, अरविंद कश्यप, दीपक गोयल, दीपक अग्रवाल, अनिल वैश्य, अनूप गुप्ता, सुशील यादव, पंकज शर्मा, मोहन सिंह, केहर सिंह, दिनेश दयाल धन्नी, योगेंद्र सोनकर, सुबोध यादव, राकेश राणा आदि मौजूद रहे। उधर, रामनगर स्थित राम मंदिर में श्री माधव सेवा मंडल की ओर से फूलों की होली का आयोजन किया गया। भजन गायक दीपक सिंधी एवं राकेश सपरा ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed