{"_id":"67f960251a73afed1d09ea83","slug":"hit-the-car-moving-ahead-huge-commotion-roorkee-news-c-5-1-drn1027-662536-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आगे चल रही कार को मारी टक्कर, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आगे चल रही कार को मारी टक्कर, जमकर हंगामा
विज्ञापन
आगे चल रही एक कार को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी जिससे आगे चल रही कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। कार स्वामी ने हंगामा कर दिया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही कार को डिवाइडर से हटाकर जाम खुलवाया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी पुलकित शुक्रवार सुबह कार लेकर मालवीय चौक से गुजर रहे थे। इस बीच पीछे से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की टक्कर से दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से हाईवे पर अन्य वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
वहीं, हादसे के बाद दोनों कार चालकों में जमकर नोकझोंक हो गई जिससे हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ लगने से हाईवे पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही दोनों कार चालकों को समझाकर शांत कराया। वहीं, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों कार को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। मामले में पुलकित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।