फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   High mast lights will be installed in all 40 wards of Roorkee

Roorkee News: रुड़की के सभी 40 वार्डों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें

Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
High mast lights will be installed in all 40 wards of Roorkee
शहर की सड़कों व प्रमुख चौराहों को रोशन कर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर निगम सभी 40 वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगाएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी 40 वार्डों में एक-एक हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इन लाइटों को ऐसे स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों को प्राथमिकता दी जा रही है। निगम की तकनीकी टीम की ओर से स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईमास्ट लाइटें लगने से रात के समय पैदल चलने वालों, वाहन चालकों और दुकानदारों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा क्योंकि पर्याप्त रोशनी होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी आसान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed