फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hello ... I am speaking with Kaun Banega Crorepati

हेलो... मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं

Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hello ... I am speaking with Kaun Banega Crorepati
हेलो, मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं। आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। पैसे लेने के लिए आपको एक दिन इंतजार करना पड़ेगा। व्हाट्सएप कॉल पर एक शातिर द्वारा दिए गए लॉटरी के लालच में एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये गंवा दिए। अब वह रुपये वापसी के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी नरेंद्र सब्जी विक्रेता है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं केबीसी मुंबई से बोल रहा हूं। आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है, इसलिए रुपये लेने के लिए आपको एक दिन का इंतजार करना होगा। शातिर ने इस तरह बातें कीं कि नरेंद्र उसकी बातों में आ गया। उसे अपने खाते की जानकारी दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह फिर कॉल आई तो शातिर ने 25 लाख रुपये के लिए खाते में 20 हजार रुपये डलवाने की बात कही। साथ ही कहा कि 20 हजार रकम खाते में डालने के बाद ही 25 लाख रुपये उसके एकाउंट में आएंगे। उसकी बातों में आकर नरेंद्र ने बैंक पहुंचकर उसके द्वारा बताए गए खाते में 20 हजार की रकम डाल दी। इसके बाद फिर शातिर की कॉल आई और उसने 20 हजार रुपये और एकाउंट में डालने की बात कही। इस पर नरेंद्र को शक हुआ तो उसने अपने 20 हजार रुपये वापस करने की बात कही। इस पर कॉल करने वाला अभद्रता करने लगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। नरेंद्र ने उसके नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed