फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   helicopter Landing in Nehru Stadium.

बिना एनओसी वीआईपी मेहमानों को लेकर उतरा हैलीकॉप्टर, अफसर बेखबर

Wed, 20 Apr 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 20 Apr 2016 06:40 PM IST
सार

  • एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भोला महाराज
  • नेहरु स्टेडियम में करीब दो घंटे खड़ा रहा हैलीकॉप्टर
  • नगर निगम से नहीं ली गई कोई एनओसी, उठे सवाल

विज्ञापन
helicopter Landing in Nehru Stadium.
हैलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के नेहरू स्टेडियम में बुधवार को हैलीकॉप्टर उतार लिया गया और नगर निगम से एनओसी तक नहीं ली गई। संत भोला महाराज व उनकी पत्नी मंगला माता को लेकर रुड़की पहुंचा हैलीकॉप्टर करीब दो घंटे खड़ा रहने के बाद वापस उड़ान भर गया। 

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि हैलीकॉप्टर उतरने की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन या नगर निगम अधिकारियों ने एनओसी को लेकर ध्यान नहीं दिया। 

गनीमत रही कि लैंडिंग के दौरान कोई खेल या कार्यक्रम स्टेडियम में नहीं हो रहा था, नहीं तो अनहोनी की आशंका भी पैदा हो सकती थी। आमतौर पर नगर निगम स्टेडियम दिनभर बच्चों का जमावड़ा रहता है और खेलकूद गतिविधियां चलती रहती हैं। 
विज्ञापन


खेल या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए होता स्टेडियम का प्रयोग
शहर के बीचों बीच नेहरु स्टेडियम का रखरखाव नगर निगम की ओर से किया जाता है। स्टेडियम का इस्तेमाल अमूमन खेल प्रतियोगिताओं या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम से बाकायदा अनुमति व एनओसी ली जाती है, मगर बुधवार को वीआईपी मेहमानों को लेकर रुड़की पहुंचा एक हैलीकॉप्टर नेहरु स्टेडियम में उतरने के बाद दो घंटे खड़ा रहा। 

अधिकारियों ने एक दूसरे को फोन करते हुए पूरी व्यवस्था करा दी। लेकिन नगर निगम की एनओसी परखने की जरूरत ही नहीं समझी। सुबह करीब 11 बजे संत भोला महाराज व मंगला माता हैलीकॉप्टर से रुड़की पहुंचे और कैंट क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस उड़ान भर गए।

बताया जाता है कि हैलीकॉप्टर किराये पर लाया गया था, पर इसके लिए न तो भोला महाराज और न ही हैलीकॉप्टर कंपनी की ओर से कोई एनओसी नगर निगम से ली गई। 

मौखिक रूप से चॉपर उतरने की दी गई जानकारी 
जिला प्रशासन की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को मौखिक रूप से चॉपर उतरने की जानकारी दी गई। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऐनवक्त पर नगर निगम अधिकारियों को स्टेडियम में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

हैलीकॉप्टर जाने के बाद जब प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों से एनओसी की जानकारी ली गई तो कोई भी माकूल जवाब नहीं दे पाया।

कंपनी की गलती या अफसरों की लापरवाही, सभी एक दूजे के भरोसे 

helicopter Landing in Nehru Stadium.
हैलीकॉप्टर - फोटो : demo pic
बिना एनओसी हैलीकॉप्टर उतारने में एनओसी को लेकर हैलीकॉप्टर कंपनी की गलती कहें या फिर अफसरों की लापरवाही, सभी एक दूसरे के भरोसे रहे।

किराये पर हैलीकॉप्टर लेने पर कई बार परमिशन व एनओसी का जिम्मा कंपनी खुद लेती है। जबकि कई बार हैलीकॉप्टर किराये पर लेने वाले को ही ये व्यवस्थाएं करानी होती है। इस मामले में ये जिम्मेदारी किस पर थी, ये पता नहीं चल पाया है।

धुआं छोडने पर फूले हाथ पांव, भराया तेल
हैलीकॉप्टर उतरने के कुछ देर बाद तेज धुंआ छोडने लगा। इससे हैलीकॉप्टर देख रहे लोगों के हाथ पांव फूल गए। बताया गया है कि हैलीकॉप्टर का तेल खत्म हो गया था। हैलीकॉप्टर में मौजूद दोनों ड्राइवर इससे वाकिफ थे। उन्होंने स्टेडियम में ही तेल मंगाया। एक मिनी ट्रक में तेल लाया गया और हैलीकॉप्टर में तेल भरा गया।

हैलीकॉप्टर देखने उमड़े लोग, जमकर ली सेल्फी
नेहरु स्टेडियम में हैलीकॉप्टर उतरने पर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे। आस पास के घरों में लोग अपनी अपनी छतों से हैलीकॉप्टर को निहारते रहे। स्टेडियम के आस पास से गुजर रहे लोग अपने वाहन खड़े कर हैलीकॉप्टर देखने पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मोबाइल से हैलीकॉप्टर के साथ सेल्फी भी ली। स्टेडियम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को हैलीकॉप्टर के आस पास से खदेड़ा।

क्या कहते हैं अधिकारी
मैं अवकाश पर हूं, एसडीएम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह की ओर से हैलीकॉप्टर उतरने की जानकारी दी गई थी। ' गोपाल सिंह चौहान, मुख्य नगर अधिकारी/एएसडीएम रुड़की

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से बुधवार की सुबह हैलीकॉप्टर उतरने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद साफ सफाई करा दी गई थी। उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर अधिकारी 

हैलीकॉप्टर उतरने की परमिशन होने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से मिले थे। जिसके आधार पर हैलीकॉप्टर उतारा गया। एनओसी के बारे में नगर निगम या हैलीकॉप्टर कंपनी को जानकारी होगी।
मंगेश घिल्डिय़ाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed