{"_id":"6429cbee18f0f42f3d0c8ec8","slug":"height-gauge-will-prevent-accidents-on-ganganahar-track-roorkee-news-c-5-1-drn1030-121047-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गंगनहर पटरी पर होने वाले हादसे रोकेंगे हाइटगेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गंगनहर पटरी पर होने वाले हादसे रोकेंगे हाइटगेज
विज्ञापन
जाम और पटरी टूटने के खतरे को देखते हुए लिया गया निर्णय
गंगनहर की पटरी पर हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से जल्द ही हाइटगेज लगाए जाएंगे। इसके लिए एसएसपी ने पुलिस को मंगलौर से बहादराबाद तक डेंजर प्वाइंट चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल संभावित प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इनपर गेट लगाए जाएंगे।
रुड़की और हरिद्वार के बीच बहादराबाद में लगे टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन चालक गंगनहर की पटरी से गुजर रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और गंगनहर की पटरी टूटने का खतरा भी पैदा हो रहा है। आए दिन पुलों पर लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से मंगलौर से लेकर बहादराबाद तक सात स्थानों पर हाइटगेज लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कुछ दिन पहले एसएसपी अजय सिंह की ओर से गंगनहर पटरी का निरीक्षण भी किया गया था। एसएसपी ने हाइटगेज लगाने के लिए पुलिस को प्वाइंट चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कुछ संभावित प्वाइंट चिह्नित किए हैं।
ये हैं संभावित प्वाइंट
-सोलानी नदी पुल
-सोलानी नदी बाईपास मार्ग
-कलियर गंगनहर पुल
-बाजूहेड़ी मार्ग
-धनौरी गंगनहर पुल
-मंगलौर गंगनहर पुल
-गणेशपुर पुल
यहां हुए प्रमुख हादसे-
- सोलानी नदी पुल पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
- सोलानी नदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल।
- मंगलौर गंगनहर पुल पर पिकअप की टक्कर से कार सवार घायल।
- डीसीएम की टक्कर से टेंपो में सवार सात लोग घायल।
- तांशीपुर चौक पर पिकअप की टक्कर से कार सवार की मौत।
गंगनहर पटरी पर फिलहाल कुछ जगह हाइजगेट लगे हुए हैं। अन्य स्थान जहां पर हादसेे होते हैं वहां पर भी जल्द ही हाइटगेज लगाए जाएंगे। इसके लिए अभी संभावित प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। -एसके सिंह, एसपी देहात