{"_id":"57853a544f1c1b081b13e115","slug":"heckled-with-constable-at-municipal-corporation-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम पुल पर कांस्टेबल से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम पुल पर कांस्टेबल से धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था में नगर निगम पुल पर तैनात एक कांस्टेबल से ई-रिक्शा सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोगों ने धक्का मुक्की की। पुलिस ने कांस्टेबल की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की में तैनात कांस्टेबल राहुल सोमवार शाम को नगर निगम पुल पर यातायात व्यवस्था देख रहा था। देर शाम वहां जाम की स्थिति होने पर कांस्टेबल राहुल नेे एक ई-रिक्शा को रोका, तो उसमें सवार तीन महिलाओं और युवकों ने उससे धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। जिन्हें देख तीनों महिलाएं और दोनों युवक वहां फरार हो गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपी महिलाओं की पहचान कर ली है जिसमें राबिया, शमा और नफीसा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों खंजरपुर की रहने वाली हैं। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि कांस्टेबल राहुल की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन