फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hearing of the old man's ordeal, the joint magistrate's heart swelled

वृद्ध का आपबीती सुन पसीजा जेएम का दिल

Tue, 21 Jun 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hearing of the old man's ordeal, the joint magistrate's heart swelled
रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते डीएम, ज्वाइंट मजिस् - फोटो : ROORKEE
साहब! पांच बेटे और बहू मेरे साथ मारपीट करते हैं। जीवन यापन के लिए खर्च और दवा के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करते हैं और घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं। नगर निगम में आयोजित तहसील दिवस पर देर से पहुंचे वृद्ध की यह बात सुनकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उसे सरकारी गाड़ी में तहसील पहुंचवाया। इसके बाद बेटों पर मुकदमे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय सुनवाई के लिए पहुंचे थे। तहसील दिवस के समाप्त होने पर जब डीएम चले गए तो पीरपुरा थाना मंगलौर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध शेरसिंह हांफते हुए पहुंचे। ज्चाइंट मजिस्ट्रेट की नजर वृद्ध पर पड़ी तो उन्होंने समस्या पूछी। शेरसिंह ने बताया कि उन्हें सरकारी योजना के तहत कई साल पहले मकान मिला था। उसमें वह अपने पांच बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। बेटे और बहू उन्हें तंग कर रहे हैं। वह अपने बेटों से जीवन यापन के लिए खर्च और दवा के लिए पैसे मांगते हैं तो बेटे और उनकी पत्नियां गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। घर से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। इसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वृद्ध को नगर निगम की गाड़ी से तहसील में अपने ऑफिस भिजवाया। आफिस में ही वृद्ध के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट तैयार कराकर सीओ मंगलौर पंकज गैरोला को भरण पोषण अधिनियम और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed