{"_id":"60f7122a8ebc3e6d631f8e75","slug":"health-facilities-will-soon-be-better-in-civil-hospital-roorkee-news-drn3850669171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में जल्द बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में जल्द बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नगर के एकमात्र सिविल अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए दी जा रही हैं। इसके लिए बनी कमेटी की सदस्य एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर में जिले में बढ़ते मरीजों को देखते हुए सिविल अस्पताल को कोविड कंट्रोल रूम में बदला गया था। वहीं अब कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका बढ़ती जा राही है। इन सबके बीच नगर का एकमात्र सिविल अस्पताल होने के नाते यहां मरीजों की ज्यादा भीड़ रहती है। वहीं बढ़ती भीड़ के चलते अक्सर मरीजों को इलाज मिलने में दिक्क्त होती है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं होने का सबसे बड़ा कारण यहां का भवन है। ऐसे में जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने अस्पताल के भवन को विस्तार देने के साथ ही यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डीएम के निर्देशन में एक कमेटी का गठन किया गया है। सोमवार को कमेटी की सदस्य एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपीडी के कमरों की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू वार्ड का भी जायजा लिया और डॉक्टरों से अस्पताल में बढ़ने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि अस्पताल के भवनों का निरीक्षण किया गया गया है। अस्पताल को विस्तार देखकर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. संजय कंसल और अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।