फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   omicron news:Health Department is investigating the travel history of Yemeni citizens

Uttarakhand: यमन के नागरिक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप, ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रहा विभाग

Mon, 20 Dec 2021 11:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 20 Dec 2021 11:20 AM IST
सार

16 दिसंबर को यमन से तीन लोग भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में विजिट पर आए थे। यहां वे किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक व्यक्ति संक्रमित मिला था।

विज्ञापन
omicron news:Health Department is investigating the travel history of Yemeni citizens
ओमिक्रट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

दो दिन पहले एक होटल में ठहरे यमन के नागरिक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। होटल के स्टाफ के सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेशी नागरिकों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिकों ने एक फार्मा कंपनी में विजिट की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज कंपनी जाकर उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेगी।

विज्ञापन


यमन से तीन लोग पहुंचे थे रुड़की
बता दें कि 16 दिसंबर को यमन से तीन लोग भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में विजिट पर आए थे। यहां वे किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। ओमिक्रॉन की दहशत के बीच विदेशी के संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने रात में ही जाकर होटल के स्टाफ के सैंपल लिए। साथ ही तीनों विदेशियों और पूरे स्टाफ को होटल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 13 संक्रमित, यमन से आए नागरिक की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट का इंतजार 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने अब विदेशी नागरिकों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। 16 दिसंबर के बाद ये नागरिक कहां-कहां गए और किन लोगों से मिले, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की जांच मेें सामने आया है कि विदेशियों ने एक फार्मा कंपनी जाकर अधिकारियों से मुलाकात की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज कंपनी जाकर वहां नागरिकों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेगी।
 

होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी होंगे चेक

यमन के नागरिकों की वैसे तो बाजार जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग कोई खतरा नहीं उठाना चाहती है। इसलिए अब होटल और उसके पासपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यमन के नागरिकों से पूछताछ में उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसलिए विभाग अपने स्तर से भी छानबीन कर रहा है।्र

सबके चेहरों पर दिखे मास्क
दो दिन पहले तक किशनपुर बाजार में इक्का दुक्का लोग ही मास्क लगाकर चलते दिखाई दे रहे थे। वहीं, दो दिन पहले विदेशी नागरिक के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर सुनते ही लोगों में भी दहशत है। होटल के आसपास की दुकानों और बाजार में अधिकतर लोग मास्क लगाए दिखे।

होटल में सभी के लिए सैंपल
रविवार सुबह रुड़की तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, कानूनगो वेदपाल सैनी और लेखपाल अरविंद सैनी टीम के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने होटल के स्टाफ से जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जो रात में छूट गए थे, उनके भी सैंपल भी दिलाए। तहसीलदार ने बताया कि होटल में टोटल 59 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजय कंसल ने बताया कि संक्रमित मिले यमन के नागरिक का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए देहरादून भेज दिया गया है। अब ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed