{"_id":"5783e1004f1c1ba55313d909","slug":"hdpe-million-in-the-name-of-selling-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि बेचने के नाम पर तीन करोड़ हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि बेचने के नाम पर तीन करोड़ हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भूखंड बेच रहे ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ एक नया मामला दर्ज हुआ है। इस बार आरोप है कि भूमि बेचने के नाम पर कई करोड़ की रकम ठग ली गई। एसएसपी के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के दुग्गल हाउसिंग कांपलेक्स स्कूल रोड खानपुर ने सराय के प्रीतम सिंह राणा पुत्र ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि फरवरी 2012 में उन्हें ऑक्टोगन बिल्डर्स ने शांतरशाह में अपनी भूमि दिखाई थी। आरोप है कि भूमि के नाम पर समय समय पर उससे तीन करोड़ से अधिक रकम ले ली गई। इस संबंध में कागजी कार्रवाई भी की गई। आरोप है कि भूमि का बैनामा अब तक उसके नाम नहीं हुआ और न ही उसकी रकम वापस लौटाई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि ऑक्टोगन बिल्डर्स के मैनेजर बिबेन्धु पानी ग्रही और कुलदीप नंदराजोग पुत्र सतपाल निवासी हरगोविंद एन्क्लेव नई दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी ऑक्टोगन बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन