{"_id":"57bddd744f1c1b7f59d5065a","slug":"haryana-crime-branch-raids-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की क्राइम ब्रांच ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की क्राइम ब्रांच ने मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से ठगी के आरोपी को दबोचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान मुख्य आरोपी तो हत्थे नहीं चढ़ पाया लेकिन एक युवक को हिरासत में लिया है।
कैथल शहर (हरियाणा) में पिछले दिनों लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई थी। मामले के संबंध में कैथल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मामले की जांच हरियाणा की क्राइम ब्रांच कर रही है। पड़ताल के दौरान आरोपियों में एक रुड़की के अंबर तालाब निवासी का नाम भी सामने आया है। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर कृष्ण लाल के नेतृत्व में गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां से टीम स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के ठिकानों पर छापे मारे। लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। लेकिन एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।