फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Haridwar farmers raised questions on the support of farmers of Uttarakhand

उत्तराखंड के किसानों के समर्थन पर हरिद्वार के किसानों ने उठाए सवाल

Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Haridwar farmers raised questions on the support of farmers of Uttarakhand
कृषि कानूनों के समर्थन में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के साथ उत्तराखंड के किसानों की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात को किसान संगठनों ने प्रायोजित करार दिया है। हरिद्वार के किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों में फूट डालने के लिए कुछ तथाकथित किसानों से समर्थन की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले किसान भाजपा किसान संगठन के कार्यकर्ता हैं। यदि भाजपा इस तरह की राजनीतिक हरकतों से बाज नहीं आती है तो मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को उत्तराखंड के कई किसानों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में दिल्ली में कृषि मंत्री से मुलाकात कर कृषि कानूनों का समर्थन किया था। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के लिए फायदेमंद बताते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया था। सोमवार को ये खबर सामने आई तो जिले के किसानों में रोष पैदा हो गया है। उन्होंने कृषि मंत्री से मिलने गए लोगों के किसान होने पर ही सवाल खड़े दिए। पूरे प्रकरण में हरिद्वार के किसान संगठनों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा अब किसानों के सामने घुटने टेक चुकी है। इसके चलते किसानों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आंदोलन कर रहे किसानों को बैकफुट पर लाया जा सके।
विज्ञापन

--
क्या कहते हैं किसान संगठन
सरकार किसानों का आंदोलन खत्म करने के लिए साजिश कर रही है। इसके लिए कुछ तथाकथित किसानों से प्रायोजित रूप से समर्थन का एलान कराया जा रहा है। जिन किसानों के समर्थन का एलान किया जा रहा है, उनका खेती किसानी से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महकार सिंह, जिला अध्यक्ष, उत्तराखंड किसान मोर्चा
--
जिन किसानों की ओर से कृषि कानूनों के लिए दिल्ली में केंद्र सरकार का समर्थन किया जा रहा है, वह दरअसल भाजपा किसान मोर्चा के ही पदाधिकारी हैं। भाजपा अब साजिश पर उतर गई ताकि किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा सके।
-पद्म सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
--
उत्तराखंड के जिन किसानों ने कृषि मंत्री से मिलकर कानूनों का समर्थन किया है, वह किसान है ही नहीं। वह तो भाजपा के एजेंट हैं, जो किसानों को बर्बाद करने पर तुले हैं। भाजपा चुनावी वादों को तो पूरा नहीं कर रही है, अब राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

-संजय चौधरी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष भाकियू (टिकैत)
--
उत्तराखंड के किसानों की ओर से कानूनों के समर्थन की जो बात चल रही है, वह पूरी तरह गलत है। किसानों को बरगलाने के लिए कुछ तथाकथित बिजनस करने वाले लोगों को दिल्ली ले जाया गया। इनका किसानों से कोई संबंध नहीं है।
-राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed