फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hanuman Chalisa recitation in Tehsil today, police alert

.........बवाल के विरोध में तहसील में हनुमान चालीसा पाठ आज

Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recitation in Tehsil today, police alert
भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा की दृष्टी से तहसील को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

भगवानपुर के गांव डाडा जलालपुर में शनिवार रात को शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ था। जिसे लेकर तनाव बना हुआ है। सोमवार को गांव में बैठक हुई थी और बवाल के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई, हिंदू नाबालिगों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई और अन्य मांग की गई थी। ऐसा न होने पर काली सेना ने बुधवार को भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया। जिसे लेकर तहसील को मंगलवार की रात से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तहसील और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, पुलिस दोनों समुदाय के लोगों पर नजर रखे हुए है। साथ ही रुड़की से लेकर देहात तक खुफिया विभाग अलर्ट है। एसपी देहात प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed