{"_id":"65d264619a7321142500419b","slug":"half-marathon-was-organized-by-the-administration-roorkee-news-c-5-1-drn1030-353030-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाफ मैराथन में दौड़ा रुड़की, चार हजार लोग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाफ मैराथन में दौड़ा रुड़की, चार हजार लोग शामिल
विज्ञापन
I
I
I
I
Iस्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन की ओर से आयोजन, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने किया प्रतिभाग
I
Iमैराथन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और मतदान करने के लिए प्रेरित कियाI
प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, युवा, बुजुर्ग और स्कूली छात्र-छात्राओं समेत 4285 लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन के जरिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
हाफ मैराथन बीईजी के पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई। अलग-अलग आयु वर्ग में चार हजार से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। मुख्य अतिथि बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के कमांडेंट ब्रिगेडियर राजेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। बीईजी कमांडेंट राजेश भट्ट ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के लोगों को वोट करने के लिए जागरूक करें। अपने देश की तरक्की और विकास के लिए इस कार्य में अपनी अहम भागीदारी दें।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और इसके लिए हमें सबसे पहले वोट करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील की कि वह अपने बूथ स्थल पर जाकर वोट अवश्य करें और अपने देश की नींव को मजबूत बनाएं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने कहा कि मैराथन में जिस तरह से युवाओं ने प्रतिभाग किया है यकीन है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भागीदारी निभाएंगे। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
Iये रहे विजेताI
21 किलोमीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में अश्वनी सैनी प्रथम, त्रिभुवन कुमार द्वितीय और प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रथम रिम्पी, द्वितीय अंजली और करीना तृतीय स्थान पर रही। इसी दौड़ में 50 वर्ष आयु से ऊपर वाले प्रतिभागियों में प्रथम मुकेश राणा, द्वितीय गोपाल कृष्ण रहे। 18 से 50 आयु वर्ग में प्रथम सिमक्कू, द्वितीय अमित और तृतीय विनायक सैनी रहे। महिला वर्ग में प्राची प्रथम, हर्षीनी द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रही। अंडर 18 पुरुष वर्ग पांच किलोमीटर में बादल कुमार प्रथम, मंजीत सिंह द्वितीय और दीपक सैनी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनीषा भारद्वाज प्रथम, मेघा द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रही। पांच किलोमीटर 50 वर्ष से ऊपर आयु पुरुष वर्ग में संजय कुमार, अंश जिंदल और सुरेश चंद तृतीय रहे और महिला वर्ग में रश्मि प्रथम, महकवती द्वितीय और उर्मिला तृतीय स्थान पर रही। दिया भटनागर को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।