{"_id":"6ab413bc0d1cada0a2069d9c","slug":"had-plates-bearing-special-symbols-and-names-removed-from-the-vehicles-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1073505-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गाडिया़ें से विशेष चिह्न और नाम वाली प्लेटें उतरवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गाडिया़ें से विशेष चिह्न और नाम वाली प्लेटें उतरवाई
विज्ञापन
वाहनों पर उपनाम, विशेष चिह्न और अन्य तरह की नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ रुड़की कोतवाली पुलिस ने बुधवार से अभियान शुरू किया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दो और चारपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के वाहन को भी पुलिस ने रोककर जांच की। पुलिस ने वाहन चालक का चालान कर दिया।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर उपनाम, विशेष चिह्न, चित्र या अन्य तरह की आपत्तिजनक नेम प्लेट लगी मिली उन्हें मौके पर ही उतरवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों के तहत निजी वाहनों पर उपनाम या किसी विशेष पहचान से संबंधित निशान और चित्र लगाना मान्य नहीं है।
वाहनों के आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नंबर प्लेट को ढकने या उसके साथ किसी तरह का बदलाव नहीं करने की अपील की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई देखकर कुछ वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते नजर आए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।