फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   India's knowledge tradition was enriched by the Vedas, Upanishads and the penance of sages.

Roorkee News: भारत की ज्ञान परंपरा वेद, उपनिषद और ऋषियों की तपस्या से हुई समृद्ध

Thu, 24 Sep 2026 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
India's knowledge tradition was enriched by the Vedas, Upanishads and the penance of sages.
ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल के जन्मदिवस पर रामनगर स्थित एक चौक में भव्य अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महंत, महामंडलेश्वर, ज्योतिषाचार्य, विद्वान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा वेद, उपनिषद, संस्कृत और ऋषियों की तपस्या से समृद्ध हुई है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण पर विचार रखे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने सनातन को जीवन जीने की व्यापक पद्धति बताया। महामंडलेश्वर वेदमूर्ति जी महाराज ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने मानव जीवन के कल्याण के लिए ज्ञान की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, स्वामी विजयनाथ महाराज और दिनेशानंद महाराज ने भी धर्म, संत परंपरा, सेवा, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक गैरौला ने संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण पर जोर दिया। ज्योतिष गुरु डॉ. पवन सिन्हा ने ज्योतिष को भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया। आचार्य शुभेश शर्मा, डॉ. आशा त्यागी, अमित शर्मा और दीपक सैनी ने भी विचार रखे।

मुख्य आयोजक आचार्य रमेश सेमवाल ने सभी संतों, विद्वानों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का उद्देश्य धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष और भारतीय ज्ञान परंपरा को एक मंच पर लाना है। मुख्य संयोजक सौरभ भूषण शर्मा और स्वागत अध्यक्ष डॉ. अर्पित सैनी ने सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद रविंदर बेलवाल, सुलक्षणा सेमवाल, राधा भटनागर, चित्रा गोयल, मुदित गर्ग और डॉ. मंजुल धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed