{"_id":"656f62f2c6f749515b009d09","slug":"guldar-seen-in-hastmauli-forest-villagers-in-panic-roorkee-news-c-5-1-drn1030-301601-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हस्तमौली के जंगल में दिखा गुलदार, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हस्तमौली के जंगल में दिखा गुलदार, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIवन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, खेतों में जाने से कतरा रहे ग्रामीण
I
I
I
I हस्तमौली गांव के जंगल में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अपने खेत पर भी जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत कर उसे पकड़ने की मांग की है। उधर, शिकायत पर वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
I
I
I
Iक्षेत्र के हस्तमौली गांव के पप्पू, कुरड़ी, बाला, हरपाल, नीटू, सुशील, महावीर, सोनू, ईश्वरपाल, ऋषिपाल और सुशील आदि ग्रामीण सोमवार सुबह खेतों में गन्ने की छिलाई करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने एक खेत से दूसरे खेत में गुलदार घुसता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा में गन्ने काटने वाले हथियार थाम लिए और शोर मचाकर भगा दिया। साथ ही डर के चलते वह शाम ढलने से पहले ही खेतों से अपने घर लौट आए और सूचना ग्रामीणों को दी।
I
Iइसके अलावा मामले की जानकारी वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की। साथ ही तहसील पहुंचकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को भी मामले की जानकारी दी। उधर, खानपुर वन विभाग चौकी प्रभारी सोमनाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने गुलदार दिखाई देने की जानकारी दी है। मंगलवार को जंगल में सर्च अभियान चलाया गया है।I