फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Greeting women power

नारी शक्ति को सम्मानित कर किया नमन

Mon, 08 Mar 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Greeting women power
लक्सर स्थित मोंटफोर्ट स्कूल में महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मानित करती प्रधानाचार्य। - फोटो : ROORKEE
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर से लेकर देहात तक कार्यक्रम आयोजित कर महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की उन्नति में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नेहरू स्टेडियम में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान बेहतर काम करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने आशा कार्यकर्ताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आशा कार्यकर्ता समाज में रीढ़ की तरह काम करती हैं। कोरोना काल में भी आशा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किया। सीएमओ डॉ. एसके झा ने कहा कि महिला शक्ति की समाज में अहम भूमिका है। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने गीत और कविताओं की प्रस्तति दी। मौके पर नगर निगम की नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, एसीएमओ हरिद्वार डॉ. एचडी शाक्य, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल, डॉ. विक्रांत सिरोही, डॉ. दिली रमन, दिव्यांशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, आदर्श नगर में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप अरोड़ा ने बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा और उनकी पत्नी मनीषा बत्रा रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य पेश कर समा बांध दिया। मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुनीता शर्मा, योगेश राठौर, पार्षद राजेश्वरी देेवी, प्रियंका अग्रवाल, पिंकी, मीरा शर्मा, संतोष पुंडीर मौजूद रहे। बीएसएम बीएड कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता के साथ छात्राओं ने रैली भी निकाली। रैली को संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाषण प्रतियोगिता में रिया पहले, मनीषा दूसरे और मंजू तीसरे स्थान पर रही। मौके पर संस्थान उपाध्यक्ष ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, प्राचार्य ममता जोशी, विनीता सैनी, सोनिया सैनी, सुमति श्रीवास्तव मौजूद रहे। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और इनर व्हील क्लब की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, कॉलेज प्रबंधक मिस जे सिंह और प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शर्मा, मनीषा बत्रा, इनर व्हील क्लब की सदस्य सोनिया चंदानी, अंजली गर्ग, रजनी नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसएसडीपीसी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात पर विचार व्यक्त किया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास पर आधारित शिक्षा लेनी होगी। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा राय और अंशु गोयल रही। प्रतियोगिता में असमां प्रथम, समा और सादिका द्वितीय, शीबा तृतीय स्थान पर रही। मौके पर डॉ. अजय, कामना जैन, डॉ. किरण बाला, अंजलि प्रसाद, नेहा शर्मा, ज्योति मौजूद रहे। कन्हैया लाल डीएवी डिग्री कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू राम ने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ अंजुल धीमान, डॉ नवीन कुमार, डॉ. किरण भारती, डॉय मेघा जुयाल, डॉ. अंबिका भट्ट मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय विद्यालय-2 में नामित अध्यक्ष मेजर सत्येंद्र ठाकुर और विशिष्ट अतिथि रोहिणी बजाज ने प्राचार्य अरविंद कुमार के साथ मिलकर पौधरोपण किया। साहित्यकार शिक्षक डॉ. घनश्याम बादल के संचालन हुए कार्यक्रम में शिक्षिका अचला गर्ग, वंदना सैनी, प्रियंका सिंघल, रीता सिंह, इंदु किरण सैनी, भावना शर्मा, सीमा अग्निहोत्री, सविता वर्मा, प्रियंका सजवान, संगीता पंवार, आकांक्षा, स्वीटी, नैना, मीनाक्षी, साधना एवं रेखा देवी को सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में भी महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उप प्राचार्य अंजू सिंह, शिक्षिका रजनी जोशी, रुकमिणी कुकरेती, पूनम कुमारी, बीना, राखी दायमा समेत छात्राओं को सम्मानित किया गया।
--
नेहरू स्टेडियम में ये हुईं सम्मानित
आशा फैसिलेटर में सुनीता प्रजापति, ललिता धीमान, संगीता चौहान, आशा शालू, सरणजीत, मिथिलेश को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। भगवानपुर ब्लॉक की आशा फैसिलेटेर सुषमा चौहान, इमलीखेड़ा से सविता सैनी, नारसन से माया, लक्सर से कविता देवी, खानपुर से पिंकी, रेखा धीमान व मंगेश शर्मा और सतेश्वरी रावत को सम्मानित किया गया। बहादराबाद ब्लॉक से हेमा शर्मा, सरिता पंवार, अर्चना चौहान। इमलीखेड़ा से निम्मी, दीपिका प्रीति, नारसन ब्लॉक से शबनम फातमा, सुधा, सियावती, लक्सर ब्लॉक से लीलावती, शिक्षा, प्रमिला, खानपुर ब्लॉक से फूलमती, मनजीत, शुभी, लता, हरिद्वार अर्बन से पिंकी शर्मा, रीना शर्मा, मीना, रुड़की अर्बन से नीता, शोभा भटनागर, ललिता टंडन को सम्मानित किया गया।
--
महिलाओं और छात्राओं को किया सम्मानित
खानपुर। महिला दिवस पर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं समेत 60 ऐसी महिलाओं को एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने सम्मानित किया, जिन्होंने कोरोना काल में महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान में महिलाओं के लिए समानता की व्यवस्था के साथ-साथ ऐसे व्यक्तियों को दंडित करने का प्रावधान भी किया है, जो किसी भी रूप में महिलाओं के प्रति हिंसा की भावना रखते हैं। अध्यक्षता करते हुए शिव हनुमान मंदिर प्रह्लादपुर के महंत प्रेमानंद गिरि महाराज ने कहा कि विश्व पटल पर महिलाओं की भूमिका और उनकी शक्ति का अहसास हम कर सकते हैं। मौके पर गर्ग डिग्री कॉलेज, लक्सर के डायरेक्टर संजीव गर्ग, चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु सेमवाल, प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता, एबीवीपी के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौधरी, सुभाष चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

--
शिक्षकों को किया सम्मानित
सुल्तानपुर। महिला दिवस पर शिक्षाराज इंटर कॉलेज में अच्छा कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। इस दौरान शानू भट्ट, तुलसी देवी, पूनम सैनी, करुणा, रूबी, अनीता सैनी, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed