{"_id":"574c7f214f1c1b7d281098f3","slug":"graam-samaaj-kee-jameen-se-khair-ke-16-ped-kaate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन से खैर के 16 पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन से खैर के 16 पेड़ काटे
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 30 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। हसनपुर मदनपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े 16 खैर के पेड़ काट लिए गए हैं। एक माह के भीतर लाखों रुपये के पेड़ काट कर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस न आरोपियों को ढूंढ पाई है और न मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान ने फिर तहरीर दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हसनपुर मदनपुर गांव में 27 खैर के पेड़ चोरी हो गए थे। अब रविवार रातोंरात फिर 16 पेड़ चोरी कर लिए गए। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान मदनपाल को दी। प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर हस्ताक्षर कर उप प्रधान बबली, ग्राम पंचायत सदस्य वीरेंद्र सैनी, मृदुल और हुकुम सिंह आदि ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि से लाखों के पेड़ चोरी होने का मामला जानकारी में नहीं था। इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन