फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government with three opposing divorces: Trivandrum

तीन तलाक का विरोध करने वालों के साथ सरकार : त्रिवेंद्र

Mon, 17 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 17 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार तीन तलाक के विरोध में खड़ी महिलाओं और बहनों के साथ है। नारियों पर अत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकारी गन्ना मिलों को भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की बात कही। साथ ही निजी मिलों को तत्काल गन्ना भुगतान करने को कहा। विधायक प्रदीप बत्रा ने शहर की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन


सोमवार को नेहरू स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का शंख ध्वनि से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छुआछूत देश के लिए कलंक है। विकास के लिए इससे मुक्त होना जरूरी है। भाजपा की स्पष्ट विचारधारा है सबका साथ सबका विकास। उन्होंने कानून व्यवस्था पर नेताओं और अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही डा. अंबेडकर के सपनों का भारत निर्मित कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हर क्षेत्र में विकास कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम के सामने क्रिकेट ऋषभ पंत को खेल सम्मान देने, इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण, पुल निर्माण, कांवड़ पटरी के सुंदरीकरण, रुड़की को मेट्रो योजना से जोड़ने, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने, वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को शुरू कराने और पर्यटन सूचना केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव प्रस्ताव रखे। विधायक देशराज कर्णवाल ने भी कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास के मार्ग पर चल रही है। पूर्व विधायक चंद्रशेखर, सुशील त्यागी, धीर सिंह, सुनील साहनी, जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, सुबोध राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed