फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth thousands stolen by breaking the lock of the shop

दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen by breaking the lock of the shop
चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली निवासी संदीप की गांव में ही परचून की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने ने दुकान का ताला तोड़कर सामान व हजारों की नकदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब उसने दुकान के ताले टूटे देखे तो होश उड़ गए। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed