फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the warehouse

गोदाम का ताला तोड़कर तीन लाख का सामान चोरी

Sun, 29 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the warehouse
झबरेड़ा स्थित एक गोदाम से हुई चोरी के बाद खेत में पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा निवासी व्यापारी योगेश का कस्बा स्थित नंदावाला बाग में गोदाम है। शुक्रवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। आसपास के लोगों ने गोदाम के ताले टूटे देख सूचना कारोबारी को दी। सूचना मिलते ही वह गोदाम पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कैमरे से चिप गायब मिली।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारी ने नगर पंचायत के कैमरों की फुटेज चेक की जिसमें पांच से छह लोग गोदाम से चोरी कर फरार होते नजर आ रहे हैं। व्यापारी की ओर से पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराई। साथ ही गोदाम में काम करने वाले एक युवक पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed