फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth crores stolen from factory

फैक्टरी से सात करोड़ रुपये का सामान चोरी

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Goods worth crores stolen from factory
भगवानपुर (रुड़की)। रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सील फैक्टरी से चोरों ने करोड़ों रुपये का सामान चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रवीण कुमार जैन निवासी ए-801 पाम ग्राम, सुपरटेक दिल्ली रोड, मेरठ की रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में बीए इंटरनेशनल नाम से फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फैक्टरी में कूलर, फ्रिज आदि सामान बनाया जाता है। उन्होंने चार साल पूर्व बैंक से ऋण लेकर फैक्टरी चालू की थी। बाजार में मंदी के चलते आर्थिक स्थिति खराब गई, जिसके कारण बैंक ऋण भी जमा नहीं हो सका। इसके चलते दो जनवरी 2019 को बैंक के अधिकारियों ने फैक्टरी पर सील लगा दी थी और फैक्टरी में बैंक की ओर से सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई थी। प्रवीण जैन ने बताया कि दस जून को वह अपने साथियों के साथ फैक्टरी में आए थे। यहां उन्होंने देखा की फैक्टरी से बड़ी संख्या में सामान गायब था। उन्होंने सुरक्षा गार्ड से जानकारी ली तो उसने कुछ नहीं बताया। प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि फैक्टरी से करीब सात करोड़ रुपये का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने एसओ पीडी भट्ट से मुलाकात कर तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed