फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods on the road, daily jam

सड़क पर सामान, रोजाना लग रहा है जाम

Wed, 08 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Goods on the road, daily jam
लक्सर में गोधनपुर मार्ग पर हाइवे किनारे लगी ठेलियां। - फोटो : ROORKEE
गोवर्धनपुर मार्ग पर कुआंखेड़ा तिराहे पर सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोवर्धनपुर मार्ग पर कुआंखेड़ा तिराहे पर सड़क पर फल एवं सब्जी की ठेलियां खड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं यहां वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं। अतिक्रमण होने से हाईवे संकरा हो गया है। इससे आए दिन जाम लगता है। बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमण से हाईवे पर जाम लग गया। दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर वाहन चालकों के गर्मी में पसीने छूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं। अतिक्रमण से आए दिन लोगों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है। उधर, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो प्रशासन और नगर पालिका की टीम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed