फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gold loan of lakh obtained by pledging stolen bangles

Roorkee News: चोरी के कंगन गिरवी रखकर लिया 1.68 लाख का गोल्ड लोन

Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gold loan of lakh obtained by pledging stolen bangles
एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड की रुड़की शाखा ने एक ग्राहक पर चोरी के सोने के कंगन गिरवी रखकर गोल्ड लोन हासिल करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक बलराज सिंह की ओर से दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ढंडेरा निवासी आकाश शर्मा ने कंपनी से विभिन्न अवसरों पर पांच गोल्ड लोन लिए थे। आरोप है कि 18 नवंबर 2025 को उसने 23.96 ग्राम वजन के दो सोने के कंगन गिरवी रखकर 1.68 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और दस्तावेजों में उन्हें अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताया। कंपनी के अनुसार बाद में पुलिस ने शाखा को सूचित किया कि गिरवी रखे गए कंगन चोरी के हैं। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कोर्ट के आदेश पर पर पुलिस ने आकाश शर्मा के खिलाफ कोतवाली रुड़की में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed