{"_id":"58ab1d874f1c1b0653b234ac","slug":"goksi-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकसी करते छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकसी करते छह गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने एक गांव में छापा मारकर गोकसी करते छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी मौके से भागने कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से मांस, खाल और औजार बरामद किए हैं।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सफरपुर गांव में शमशाद के घेर में गोकसी हो रही है। इस पर एसएसआई देवराज शर्मा ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा और छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसी बीच चार आरोपी भागने में सफल हुए। पुलिस टीम ने मौके से डेढ़ क्विंटल मांस, खाल और औजार बरामद किए। पुलिस सभी आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सफरपुर निवासी शमशाद, आबिद, दिलशाद, आबिद, मेहरबान, रियासत नाम बताया। जबकि भागने वालों में छोटा प्रधान इरफान, कादिर, सफीक और इनाम के नाम हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम एसएसआई देवराज शर्मा के साथ एसआई ध्वजवीर, एसआई कुलदीप, कांस्टेबल अशोक, दिनेश, रणवीर, अर्जुन और मुकेश आदि के नाम शामिल हैं।
लंबे समय से चल रहा था धंधा
सफरपुर गांव में गोकसी का यह धंधा काफी समय से चल रहा था। ग्रामीणों की मानें रात के समय बड़ी संख्या में पशुओं को गांव में लाया जाता है और रात को काटकर इनका मांस गाड़ी में भरकर बाहर भेज दिया जाता है। इस धंधे से गांव के कुछ दबंग लोगों के जुड़े होने की वजह से कोई आवाज भी नहीं उठा पा रहा था।