{"_id":"58ed0f1a4f1c1b9c36cf6a81","slug":"gokashi-filed-suit-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी में चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी में चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी गांव में गोकशी का मामला सामने आया है। विधायक के हस्तक्षेप पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं।
मंगलवार सुबह गढ़ी गांव के पास खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। लादपुर के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना लक्सर विधायक संजय गुप्ता को दे दी। विधायक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। इससे पहले आरोपी मांस को ठिकाने लगा चुके थे, लेकिन मौके पर गाय के सींग, खून सहित अन्य अवशेष मिले हैं। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि मामले को लेकर गुलफाम, इकबाल, शराफत व मुस्तफा निवासी गढ़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से अवशेष के सैंपल लिए गए हैं। उधर सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि सूचना देने पर आरोपी व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है।
पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप
विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह छह बजे आरोपियों ने गाय काटने का काम शुरू किया था। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी दी थी, लेकिन पुलिस दो घंट लेट गांव पहुंची। तब तक आरोपी अपना काम कर चुके थे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती तो आरोपी रंगेहाथ पकड़े जा सकते थे।