{"_id":"69fa2ea90820e86ac4062700","slug":"girls-learnt-how-to-avoid-cyber-crime-roorkee-news-c-5-1-drn1027-964000-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्राओं ने सीखे साइबर क्राइम से बचने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्राओं ने सीखे साइबर क्राइम से बचने के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने छात्राओं को संबोधित कर कहा कि साइबर अपराध अब राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और व्यक्तिगत निजता के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
साइबर एक्सपर्ट नीरज रावत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराध को समझना जरूरी है क्योंकि यह सुरक्षित आनलाइन व्यवहार और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता को बढ़ावा देता है। साइबर एक्सपर्ट अरुण कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग वित्तीय धोखाधड़ी और गोपनीय जानकारी का प्रसार होना न केवल आर्थिक हानि कराने वाला होता है बल्कि मानसिक तनाव और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रभाव डालता है।
इस दौरान साइबर स्टाॅकिंग, साइबर बुलीइंग, डाॅक्सिंग फिशिंग, ऑनलाइन यौन शौषण, फर्जी सोशल प्रोफाइल बनाना और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों को दी गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता, मिनाक्षी, सुकविंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, डाॅ. पंकज कुमार, डाॅ. पारस कुमार, विजय कुमार और गायत्री आदि मौजूद रहे।