फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girls came out with their nose closed from the garbage heap

कूड़े के ढेर से नाक बंद करके निकली छात्राएं

Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Girls came out with their nose closed from the garbage heap
रुड़की रामपुर स्थित जीजीआईसी इंटर कालेज के पास लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : ROORKEE
रामपुर क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रहे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं को सोमवार को कूड़े के ढेर से गुजरना पड़ा। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से छात्राओं को नाक बंद कर आगे जाना पड़ा। यहीं नहीं, कूड़े की बदबू कक्षाओं तक आती रही। ऐसे में पहले दिन ही छात्राओं को पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

दरअसल, रामपुर क्षेत्र में गुलाबशाह पीर के पास स्थित जीजीआईसी के पास ही एक खाली प्लाट में कूड़े का ढेर लगा है। यहां आए दिन मछली मोहल्ले से जानवरों के अवशेष, आसपास के मृत जानवर, घरों और नालों की गंदगी डाली जाती है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य सुदेशना महर ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद और शहर विधायक प्रदीप बत्रा से की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ समय पहले तक यहां कूड़े का इतना ढेर नहीं था, लेकिन कुछ समय से लगातार तीन से चार ट्रक रोजाना कूड़ा यहां डाला जा रहा है। इसी कूड़े के ढेर से निकलकर स्कूल के स्टाफ और छात्राओं को आना पड़ता है। अब बरसात होने पर कूड़े से ज्यादा दुर्गंध आने लगी है। स्कूल में स्टाफ और छात्राओं का बैठना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कूड़े से संक्रमण फैलने से स्कूल के स्टाफ और छात्राओं के बीमार पड़ने की आशंका है। उन्होंने कूड़े का ढेर हटवाने की मांग की थी। वहीं, चार महीने बाद सोमवार को स्कूल खुले तो छात्राएं पहुंचीं। उन्हें कूड़े के ढेर से नाक बंद कर गुजरना पड़ा। अध्यापिका सीमा, शशि बाला, सोनिया, कविता शर्मा, सुनीता, पूनम, प्रभा का कहना है कि कूड़े की बदबू स्कूल की कक्षाओं तक आती रही। यदि यही स्थिति रही तो छात्राओं में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed