फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl raped by taking her to a restaurant on the pretext of giving a lift

लिफ्ट देने के बहाने रेस्टोरेंट में लेकर छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl raped by taking her to a restaurant on the pretext of giving a lift
घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा आठ की छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गया। आरोपी ने रेस्टोरेंट में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर ही सड़क पर एक युवक उसे मिला और लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। वह उसे रुड़की में हरिद्वार रोड पर एक रेस्टोरेंट में ले गया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर मंगलौर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और शाम तक गुमसुम रही। इस पर परिजनों ने जानकारी ली तो उसने आपबीती सुनाई। बुधवार को परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि प्रवेश कुमार निवासी गदरजुड्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed