{"_id":"578538e54f1c1b0e7913e43e","slug":"girl-made-parents-to-lean-against-her-insistence-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की जिद पर झुके परिजन, हुआ निकाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की जिद पर झुके परिजन, हुआ निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में युवती को शादी करने की जिद पर अड़ा देख युवक और उसके परिजनों झुकना पड़ा। सोमवार देर शाम दोनों के परिजनों ने बातचीत के बाद मंगलवार दोपहर गांव में ही निकाह कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपनी मां के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर सालभर से शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। साथ ही दो बार गर्भपात कराने और रुड़की ले जाकर नहर में धक्का देने के प्रयास का भी आरोप लगाया था। युवक के परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर समझौते के कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया था। सोमवार को युवती ने अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इस सबके बाद भी युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
युवक और उसके परिजनों ने अपने को फंसता देख सोमवार देर शाम गांव में ही युवती के परिजन और ग्रामीणों को बुलाकर एक बैठक की। जिसमें मंगलवार को दोनों के निकाह की बात तय की । मंगलवार को गांव में ही मुस्लिम रिति रिवाज के साथ निकाह हुआ।
विज्ञापन