फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl dies after drowning in a water tank

Roorkee News: पानी की हौज में डूबने से बच्ची की मौत

Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after drowning in a water tank
ईंट भट्ठे पर एक वर्षीय बच्ची पानी की हौज में डूब गई। आननफानन परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




लंढौरा से अकबरपुर जाने वाले मार्ग पर जंगल क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर बिहार निवासी सोनू अपने परिवार के साथ काम करता है। शनिवार सुबह उसकी एक वर्षीय पुत्री खेलते समय अचानक पानी की हौज में गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी। आननफानन परिजन बच्ची को लेकर लंढौरा सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन दिन पहले भी पास के ही दूसरे भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। ईंट भट्ठों पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर ईंट भट्ठा कल्याण समिति पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed