फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   girl died in mysterious circumstances, lover referred

संदिग्ध हालत में प्रेमिका की मौत, प्रेमी रेफर 

Fri, 03 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 03 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
girl died in mysterious circumstances, lover referred
प्रेमिका की मौत के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala

शहर से सटे ढंडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रेमी युगल प्रेमिका के घर में लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा मिला। दोनों के गले कटे होने पर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमी की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। लड़की वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ घर में घुसकर आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि 13 जुलाई को प्रेमिका की सहारनपुर के एक युवक से शादी होनी थी।

विज्ञापन

ढंडेरा निवासी सुधीर उर्फ सोनू का पड़ोस में रहने वाली कविता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दलित समुदाय से थे। लेकिन उनकी शादी में बाधा आ रही थी। इसी बीच प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी सहारनपुर निवासी एक युवक से तय कर दी। 13 जुलाई को कविता की शादी होनी थी। बृहस्पतिवार रात सुधीर चोरी छिपे कविता से मिलने उसके घर पहुंचा था। कविता का परिवार बाहर और वह दोनों अंदर कमरे में थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दोनों को लहूलुहान हालत में पाया। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। अस्पताल ले जाने पर कविता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुधीर की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया है। कविता के परिजनों की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया गया कि सुधीर ने उनके घर में घुसकर आत्महत्या का प्रयास किया है। साथ ही कविता ने भी आत्महत्या की है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


डोली की जगह उठानी पड़ी अर्थी
कविता के परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। शादी के कार्ड छपवाए जा चुके थे। परिवार के लोग रिश्तेदारी व परिचितों में कार्ड बांटने में जुटे हुए थे। आसपास के लोगों की मानें तो सुधीर और कविता के प्रेम प्रसंग से परिवार के लोग पूरी तरह वाकिफ थे। लेकिन कविता की शादी तय होने पर उन्हें लगने लगा था कि सबकुछ उनकी मर्जी के मुताबिक होगा। लेकिन अचानक जो हुआ उससे कविता की डोली की जगह अर्थी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या के बीच फंसा मामला
पुलिस ने खुदकुशी का मामला मानकर परिजनों की तहरीर पर खुदकुशी के प्रयास का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन जिन परिस्थितियों में प्रेमी युगल लहूलुहान हालत में मिले हैं उससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल ये है कि क्या दोनों ने एक दूसरे का गला रेता। यदि दोनों ने खुद अपने-अपने गले काटे तो क्या वे इतनी गहराई तक अपना गला काट सकता है कि उसकी मौत हो जाए। पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed