फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl commits suicide by hanging

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging
बुग्गावाला। बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहीदवाला ग्रंट निवासी 25 वर्षीय युवती भगवानपुर की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बुधवार को वह रोजाना की तरह रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई, लेकिन सुबह जब काफी देर हो गई और कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही परिजनों के हाथ पांव फूल गए। परिजनों ने देखा की युवती पंखे से लटकी हुई है। परिजनों ने आनन फानन में युवती को नीचे उतारा और चिकित्सक को मौके पर बुलाया, लेकिन चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ बुग्गावाला दीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed