{"_id":"5f78b7d58ebc3e75047cdc87","slug":"garbage-picked-up-in-the-evening-in-roorkee-cleanliness-disrupted-in-other-bodies-roorkee-news-drn357970744","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में शाम को उठा कूड़ा, अन्य निकायों में सफाई व्यवस्था बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में शाम को उठा कूड़ा, अन्य निकायों में सफाई व्यवस्था बाधित
विज्ञापन
रुड़की। हाथरस की घटना के विरोध में नगर निगम रुड़की सहित विभिन्न नगर निकायों में सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान विभिन्न जगहों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। वहीं रुड़की में हड़ताल के दिन अनुपस्थिति लगाकर वेतन काटने की बात पर सफाईकर्मियों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ने हड़ताल के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने की बात कही। इस पर सफाईकर्मी मान गए। इसके बाद शाम करीब चार बजे शहर से कूड़ा उठाया जा सका।
गौरतलब है कि रुड़की समेत विभिन्न नगर निकायों में हाथरस की घटना के विरोध में सफाईकर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। इसके चलते भगवानपुर व झबरेड़ा में सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर सफाई कार्य बंद रखा। इससे जगह-जगह पड़े कूड़े का उठान नहीं हो सका। वहीं लक्सर में हड़ताल नहीं रही। पालिका ईओ मोहम्मद गोहर हयात ने बताया कि सफाईकर्मियों की ओर से जो पत्र दिया गया है, उसके अनुसार यहां पांच अक्तूबर को कार्य बहिष्कार रखा जाएगा। वहीं रुड़की में सुबह से ही सैकड़ों सफाईकर्मी नगर निगम में हाथरस की घटना के विरोध में धरने पर बैठे थे। इसके चलते सफाई व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं, हड़ताल पर गए कर्मचारियों को सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने वार्ता के लिए बुलाया और काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो मजबूरन उन्हें कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगानी होगी और फिर एक दिन का वेतन भी कटेगा। इसके बाद निगम के सभी कर्मचारी एकत्र होकर सहायक नगर आयुक्त के आवास पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि हाथरस में हुई घटना के मामले में वह कर्मचारियों के साथ हैं, लेकिन कर्मचारियों से अपील है कि वे सर्फाइ व्यवस्था को भी बाधित न होने दें। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने शाम करीब चार बजे से कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया।