फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga water level reached near danger mark

पहाड़ों में बारिश से मैदानी इलाकों के ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

Tue, 12 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level reached near danger mark
पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा, सोलानी नदी और बाणगंगा नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीणों को टूटे तटबंध से बाढ़ का पानी आने की चिंता सता रही है। वहीं लक्सर तहसील प्रशासन ने गंगा नदी किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिन से लगातार हो रही है। झमाझम बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार दोपहर अपराह्न तीन बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.40 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी निशान 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने गांव में मुनादी कराकर फोन के माध्यम से ग्रामीणों को गंगा की ओर न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण रविपाल, मुकेश कुमार, अरुण पंवार, आदेश कुमार का कहना है कि पांच वर्षों से गंगा नदी किनारे बालावाली से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला तक बना तटबंध तीन जगह से टूटा पड़ा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से टूटे तटबंध से बाढ़ का पानी खानपुर और लक्सर क्षेत्र में तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी किनारे बसे इन गांवों में अलर्ट
पंडितपुरी, सोपरी, डुमनपुरी, कलसिया, गिद्धावाली, पोड़ोवाली, डेरियो, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed